कल का मौसम 3 फरवरी: अगले 24 घंटे में बारिश-तूफान की चेतावनी, 55 की स्पीड से हवा; IMD अलर्ट जारी
देश में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर भारत के 23 जिलों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। खेत में काम करने वाले किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने को कहा गया है।
कल का मौसम 3 फरवरी 2026: देश में इस मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में लगातार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ाकर रख दी है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से 9 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बारिश के दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। तेज हवा के चलते तापमान में भी कमी आएगी। बच्चों और बुजुर्ग को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं, पहाड़ी राज्य में रहने वाले लोगों को और सावधान रहने की जरूरत है। यानी कहें तो फिलहाल 14 फरवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। इस बीच दिल्ली में भी फिर से बादल छा गए हैं। तो चलिए बताते हैं कल देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।
देश के 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 5 राज्यों में एक बार फिर से मूसलाधार बारिश की सं,भावना बनी हुई है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है। इस बारिश के दौरान मछुआरों को समुद्री किनारे से हटने की चेतावनी भी जारी की गई है। किसानों को भी खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
उत्तर भारत के 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में शीतलहर की चेतावनी है उनमें यूपी के अयोध्या, बिजनौर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर हैं। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और पानीपत में भी सुबह में ठंड हवा चलेगी। इसके साथ ही पंजाब के अमृतसर, पटियाला, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, बठिंडा और लुधियाना शामिल हैं।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल यानी 3 फरवरी को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। कल सुबह के समय हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसलिए घर से निकलते समय मौसम अपडेट जरूर पढ़ लें। इस बारिश के चलते तापमान में कमी देखी जा सकती है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कुछ इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे रह सकते हैं।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश में भी कल यानी 3 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मऊ, प्रतापगढ़ और बलिया शामिल हैं। इसके अलावा जिन जिलों में घने कोहरे छाएंगे उनमें कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ जिले शामिल हैं। लोगों को वाहन चलाने के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार में कल यानी 3 फरवरी को कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे। जिन जिलों में घने कोहरे रहेंगे उनमें गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण और गोपालगंज शामिल हैं। वहीं, पटना और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। कल पटना का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में कल यानी मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी ने यहां जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल शामिल हैं। इस बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं, कल नैनीताल में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश में कल यानी 3 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें शिमला, मनाली, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल और स्पीति, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक कल मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर में कल यानी 3 फरवरी को मौसम बिगड़ने वाला है। उधमपुर, कठुआ, बांदीपोरा, बारामूला, किश्तवार, जम्मू, पुंछ और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। पहलगाम और कुलगाम में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। कल श्रीनगर में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में भी कल यानी मंगलवार को मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक कल राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा और बारन जिले शामिल हैं। वहीं, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, सीकर और दौसा जिले शामिल हैं। इस बारिश के चलते तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है।