शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि पर निर्णय जल्द, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह शिक्षा विभाग से प्रमुख सूचनाएं
शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने पर सरकार जल्द फैसला लेगी। सरकार की ओर से बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने शुक्रवार को यह आश्वासन विधान परिषद में दिया। सपा सदस्य आशुतोष सिन्हा ने मानदेय बढ़ाए जाने पर सरकार से सवाल पूछा था।
आशुतोष सिन्हा ने प्रश्नोत्तर काल में सरकार से पूछा था कि क्या शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेप बढ़ाने के लिए कोई समिति गतित की गई है? इस पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने नवाब से दिया कि किसी समिति का गहन नहीं किया गया है। आशुतोष सिन्हा ने कहा कि मामूली मानदेय पर शिक्षा मित्र और अनुदेशक बच्चों को शिक्षा दे रहे है। आड हजार से ज्यादा शिक्षा मित्रों और 100 ज्यादा अनुदेशकों की मौत हो चुकी है या आत्महत्या कर चुके हैं। आन्खिर उनके परिवार का दोष क्या है? इसके जवाच में संदीप सिंह ने कहा कि सरकार विचार कर रही जल्द ही कैचिनेट में प्रस्ताव लाकर इस पर निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद पूरी कार्यवाही सदन में रखदी जाएगी।
Video देखें 👇 👇 👇
कैशलेस इलाज का शासनादेश जल्द जारी होगा: वित्तविहीन शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को कैशलेस इलाज की सुविधा का शासनादेश जल्द जारी किया जाएगा। सरकार की तरफ से यह भरोसा नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद में दिलाया। सपा के मान सिंह यादव ने सरकार की तरफ से अंशकालिक शिक्षकों को कैशलेस इलाज के बारे में सवाल पूछा था। नेता सदन ने जवाब दिया कि पांच सितंबर को मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को कैशलेस
इलाज की सुविधा दि जाने घोषण की थी। इसके लिए $0.25 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।
बंद नहीं होगा यूपी चोर्ड विधान परिषद में सरकार ने आश्वस्त किया कि यूपी बोर्ड बंद नहीं होगा। सरकार के पास ऐस कोई प्रस्ताव विचाराधीन न है। इस बारे में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने विधान परिषद में सरकार से सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा कि क्या यूपी बोर्ड को समाप्त किया जाएगा? इस पर शिक्षा मंत्री गुलाब देवी देवी ने लिखित जवाच दिया कि इस तरह का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरी बोर्ड न बंद किया जा रहा है और न हम उसे बंद होने देंगे

Gold-Silver Rates:- सोना अचानक हुआ सस्ता, लेकिन चांदी में तेजी, जानें अपने यहां के ताजा रेट