SUPER CARGO Electric launched:- Montra ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक ऑटो SUPER CARGO, 200 km से ज्यादा देगी रेंज

SUPER CARGO Electric launched:- Montra ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक ऑटो SUPER CARGO, 200 km से ज्यादा देगी रेंज

‎मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर SUPER CARGO लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक वाहन 13.8 kWh लीथियम-आयन बैटरी के साथ 200 किमी से ज्यादा की रेंज देता है। 15 मिनट में 100% चार्ज होने वाली यह गाड़ी 1.2 टन तक का भार उठा सकती है। सुरक्षा के लिए इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक और हिल-होल्ड जैसे फीचर्स हैं।

‎Montra इलेक्ट्रिक ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर SUPER CARGO को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लेकर आई है। इसे शानदार रेंज, मजबूती और किफायती कीमत के साथ पेश किया गया है। इसे तीन वेरिएंट 170 cubic feet, 140 cubic feet और tray deck में लेकर आया गया है। आइए जानते हैं कि इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सुपर कार्गो को कि फीचर्स और कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया है?

SUPER CARGO Features 

‎सुपर कार्गो को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है, जो इसे बाकी थ्री-व्हीलर से अलग बनाते हैं। इसमें 13.8 kWh लीथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो 11 kW पीक पावर और 70 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें दी गई फुल चार्ज होने के बाद 200 किमी से ज्यादा प्रमाणित रेंज और वास्तविक इस्तेमाल में 170 किमी की रेंज देती है। यह 15 मिनट में 100 फीसद तक चार्ज हो जाती है।

‎इसमें बोरोन स्टील चेसिस दिया गया है, जो इसे टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला बनाता है। इसकी 1.2 टन की ग्रॉस व्हीकल वेट कैपेसिटी दी गई है, जो इसे भारी सामान ले जाने के लिए सक्षम बनाती है। इसमें 6.2 फीट का लोड ट्रे और विशाल ड्राइवर केबिन है, जो बड़े डिलीवरी ऑर्डर के लिए भी बेहतर है

‎SUPER CARGO के सेफ्टी फीचर्स

‎इसमें ड्राइवर और पैसेंजर की सेफ्टी के लिए कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक्स, हिल-होल्ड फंक्शन, पीछे ले जाने में आसानी के लिए रिवर्स असिस्ट और रीजनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है। इसमें 23% ग्रेडेबिलिटी दी गई है यानी इसे आप आसानी से ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी चला सकते हैं।

SUPER CARGO की कीमत

‎सुपर कार्गो की एक्स-शोरूम कीमत 4.37 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में सब्सिडी भी शामिल है। साथ ही इसे खरीदने पर 5 साल या 1.75 लाख किमी की बैटरी वारंटी भी दी जा रही है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join