स्पेशल TET 2026: सेवारत शिक्षकों के लिए 3 घंटे की परीक्षा, जानें पासिंग मार्क्स की पूरी डिटेल
Tamil Nadu Government ने सेवारत शिक्षकों के लिए स्पेशल TET (Teacher Eligibility Test) आयोजित कराने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है जो पहले से सेवा में कार्यरत हैं लेकिन निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने के लिए TET उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
जारी सूचना के अनुसार परीक्षा की अवधि 3 घंटे तय की गई है। यानी अभ्यर्थियों को पूरा प्रश्नपत्र हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। पेपर का पैटर्न सामान्य TET की तरह ही रहेगा, जिसमें शिक्षण क्षमता, विषय ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल होने की संभावना है।
👇👇👇
https://drive.google.com/file/d/1HlU-AwIHEdvuP9fBO5vCQxuAwnA-BcaJ/view?usp=drivesdk
पासिंग मार्क्स को श्रेणीवार निर्धारित किया गया है। सामान्य (GEN) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 50% अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए न्यूनतम 40% अंक लाना जरूरी होगा। इस श्रेणीवार छूट से आरक्षित वर्ग के शिक्षकों को राहत मिलेगी।
यह स्पेशल TET खास तौर पर सेवारत शिक्षकों की पात्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में किसी प्रकार की सेवा संबंधी बाधा का सामना न करें। विस्तृत दिशा-निर्देश, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि की जानकारी संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें।
मानदेय वृद्धि पर CM योगी और बेसिक शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, जल्द हो सकता है फैसला
मानदेय वृद्धि की उम्मीद: शिक्षामित्र, अनुदेशको को अप्रैल से मिल सकता है बढ़ा हुआ मानदेय