शर्मसार! मिड डे मील में कीड़ा निकलने पर महासंग्राम, प्रिंसिपल और रसोइया के बीच जमकर मारपीट वीडियो देखें 

शर्मसार! मिड डे मील में कीड़ा निकलने पर महासंग्राम, प्रिंसिपल और रसोइया के बीच जमकर मारपीट वीडियो देखें 

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां खजनी क्षेत्र स्थित उसवा बाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) में कीड़ा निकलने को लेकर स्कूल परिसर अखाड़े में बदल गया। इस बात को लेकर विद्यालय की प्रिंसिपल और रसोइया के बीच जमकर मारपीट हो गई।

यह घटना 18 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

मंगलवार को बच्चों को परोसे जा रहे मिड-डे मील में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई। छात्रों ने खाना खाने से इनकार कर दिया। जब प्रिंसिपल ने रसोइया से इस संबंध में सवाल किया तो पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई और कुश्ती में बदल गई। दोनों महिलाएं जमीन पर  एक-दूसरे से भिड़ती नजर आईं।

वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर में अनुशासन पूरी तरह टूट चुका है और लोग बीच-बचाव की बजाय तमाशबीन बने हुए हैं।

वीडियो देखें 👇 👇 👇 👇 

https://youtube.com/shorts/hH9QDPWY6FM?si=lwP7iSPQ9sLscoVj

प्रशासन की प्रतिक्रिया

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। अधिकारियों ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। दोनों पक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही गई है।

इस घटना ने एक बार फिर मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्कूलों में प्रशासनिक नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएं व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करती हैं।

Leave a Comment