School Holidays: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?, स्कूल विंटर वेकेशन, तुरंत नोट कर लें छुट्टियों की तारीख

School Holidays: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?, स्कूल विंटर वेकेशन, तुरंत नोट कर लें छुट्टियों की तारीख

December 2025 School Holidays: दिसंबर 2025 में स्टूडेंट्स को खूब छुट्टियां मिलने वाली हैं। इसमें विंटर ब्रेक के अलावा क्रिसमस आदि त्योहारी छुट्टियां भी हैं। इस आर्टिकल में छुट्टियों की तारीखें और शेड्यूल बताया गया है।

 

School Holidays in December 2025 : नवंबर की तरह दिसंबर 2025 में भी कई त्योहार हैं। स्कूलों में विंटर ब्रेक भी होगा। इसलिए इस महीने स्टूडेंट्स को खूब छुट्टियां मिलने वाली हैं। क्रिसमस से लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती और सर्दियों की छुट्टियों की लिस्ट लंबी हो सकती है। इस आर्टिकल में आप दिसंबर 2025 के लिए स्कूल की छुट्टियों की डेट्स और छुट्टियों की लिस्ट चेक करें और उसी के अनुसार अपना प्लान बनाएं।

 

दिसंबर 2025 में कब बंद रहेंगे स्कूल?

दिसंबर ऐसा महीना है जिसमें सरकारी छुट्टियां बहुत कम होती हैं। पूरे महीने में मुख्य छुट्टी क्रिसमस (25 दिसंबर) की रहती है, जिसे पूरे भारत में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक सभी बंद रहते हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में 26 दिसंबर को भी छुट्टी घोषित की गई है। जैसे- हरियाणा में इस दिन शहीद उद्यम सिंह जयंती पर अवकाश होगा। दिसंबर में गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती है और इस दिन हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में छुट्टी हो सकती है।

 

 

दिसंबर 2025 की छुट्टियां

दिसंबर 2025 की संभावित छुट्टियों की डेट्स इस प्रकार हैं-

7 दिसंबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

14 दिसंबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस (गोवा)

24 दिसंबर- क्रिसमस ईव (मेघालय, मिजोरम)

25 दिसंबर- क्रिसमस (सार्वजनिक अवकाश)

26 दिसंबर- बॉक्सिंग डे (मिजोरम, तेलंगाना)

27 दिसंबर- गुरु गोबिंद सिंह जयंती (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़)।

 

दिसंबर 2025 में स्कूलों में विंटर ब्रेक भी

दिसंबर में स्टूडेंट्स के लिए विंटर ब्रेक भी होता है। जब सर्दी खूब पड़ती है तो हर वर्ष बच्चों की सेहत और मौसम को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित करते हैं। अर्धवार्षिक परीक्षाएं खत्म होने के बाद छात्रों को मानसिक और शारीरिक आराम देने के लिए भी कुछ छुट्टियां दी जाती है। उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में आमतौर पर हर वर्ष लगभग 10 दिनों की विंटर वेकेशन मिलती है। हर राज्य में मौसम के अनुसार सर्दियों की छुट्टियों की अलग-अलग होती

 

क्या करें स्टूडेंट्स और पैरेंट्स?

दिसंबर में छुट्टियों की लिस्ट बीते वर्षों के ट्रेंड्स और सरकारी कैलेंडर के अनुसार दी गई है। सर्दियों की छुट्टियां भी बीते वर्षों के अनुसार हो सकती हैं। स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि छुट्टियों की लिस्ट अपने स्कूल के ऑफिशियल कैलेंडर पर भी देखें। अगर कोई कंफ्यूजन होता है तो छुट्टियों के बारे में स्कूल के प्रिंसिपल या फिर टीचर से क्लियर करें। उसके बाद ही अपने आगे का प्लान बनाएं।

Leave a Comment