School Closed: यूपी के इस जिले में बढ़ी स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने 30 दिसंबर तक बंद किए आठवीं तक के सभी स्कूल
सभी जनपदों के आदेश देखें
जौनपुर, चंदौली, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़, मैनपुरी, बरेली, सीतापुर, बस्ती, मिर्जापुर, रायबरेली, बिजनौर, भदोही, अयोध्या, वाराणसी, मुरादाबाद, देवरिया, अमरोहा, सम्भल, कासगंज, पीलीभीत, सहारनपुर
जनपद 0 1 :- जौनपुर
अत्यधिक ठंढ और शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय की अनुमति के क्रम में दिनांक 29 दिसम्बर एवँ 30 दिसम्बर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय विद्यालय ,मान्यता प्राप्त ,सहायता प्राप्त, सीबीएसई / आईसीएसई /उ0प्र0 बोर्ड के विद्यालय केवल बच्चों हेतु बंद रहेंगे !
यहाँ ध्यातव्य है कि सभी विद्यालयों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ विद्यालय पर समय से उपस्थित होकर विभागीय कार्य एवँ अन्य सरकारी दायित्व का निर्वहन सुचारू रूप से सम्पन्न करेंगे !
सभी खण्डशिक्षाधिकारी इसका कड़ाई से अनुपालन करायें !
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर!
जनपद 02 :- बरेली
यूपी में पड़ रही शीतलहर और भयंकर कोहरे ने जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सर्दी के चलते लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशान बच्चे और बुजुर्गों को रही है। इसको देखते हुए बरेली के डीएम ने छुट्टी को बढ़ा दिया है। डीएम के इस आदेश से छात्रों और उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। डीएम ने इस संबंध में शनिवार की शाम को आदेश भी जारी कर दिया है। बीएसए ने बताया कि डीएम की ओर से सर्दी और कोहरे को देखते हुए 30 दिसंबर तक आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान सभी बोर्ड और मान्यता प्राप्त के आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। इस बीच अगर कोई स्कूल खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सर्दी में छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत
सर्दी के चलते शनिवार की शाम आए डीएम के आदेश से छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। डीएम के आदेश के मुताबिक अब सीधे 31 दिसंबर यानी सीधे बुधवार को स्कूल खुलेंगे। 26 दिसंबर को गुरु गोविदं सिंह की जयंती के कारण प्रदेशभर के स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया था। 28 को रविवार होने के कारण स्कूलों में छुट्टी रहेगी। अब डीएम ने 29 और 30 दिसंबर तक आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। देखा जाए तो छात्रों को एक साथ चार दिन की छुट्टी मिल गई है
यूपी में शीतलहर को लेकर योगी सरकार अलर्ट
यूपी में पड़ रही भीषण शीतलहर और घने कोहरे को लेकर योगी सरकार अलर्ट हो गई है। सीएम योगी ने सभी जनपदों में रैन बसेरा, अलाव और कंबल वितरण की व्यवस्था कराने के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। योगी सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे। जिला प्रशासन, नगर निकाय और संबंधित विभागों को पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत कार्यों को संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेशभर में अब तक 1247 रैन बसेरे स्थापित किए जा चुके हैं। इन रैन बसेरों में 9949 जरूरतमंद लोग अब तक आश्रय ले चुके हैं। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, गर्म पानी, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।









