राशन कार्ड विशेष: ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदनों के शीघ्र सत्यापन व पात्र लाभार्थियों को कार्ड जारी करने के निर्देश
उच्च स्तर पर बैठकों में यह निर्देशित किया गया है कि जनपदों में प राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों पर जनपदों द्वारा पर्याप्त ध्यान न देने के कारण उच्च स्तर पर राशन कार्ड नही बनाये जाने की निरंतर शिकायते प्राप्त हो रही है, जनपद नियमानुसार आवेवको के आवेदनों का सत्यापन कराते हुए पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड जारी करे। तत्क्रम में विनांक 17.12.2025 को ऑनलाइन राशन कार्ड के SSDG के माध्यम से प्राप्त आवेदनों तथा जनपद में राशन कार्ड की रिक्ति की समीक्षा के दौरान पाया गवा की प्रवेश में राशन कार्ड (यूनिट) की रिक्तियों की संख्या नगरीय क्षेत्र 1601768 एवं ग्रामीण क्षेत्र 3194606 कुल 4796374 है तथा SSDG से राशन कार्ड हेतु लंबित आवेदनों की संख्या 817091 है।
राशन कार्ड हेतु SSDG पर लंबित आवेदनों की संख्या के आधार पर शीर्ष जनपद क्रमशः सीतापुर, बरेली, बिजनौर, मुरावावाव, लखीमपुर-खीरी, प्रयागराज, बुलन्दसत्तर, प्रतापगढ़ आजमगढ़ एवं रामपुर है। इसी प्रकार जनपदीय लक्ष्य के सापेक्ष राशन कार्ड यूनिट की सर्वाधिक रिक्तियों वाले शीर्ष जनपद क्रमशः कानपुर नगर, गीतगबुद्ध नगर, गोरखपुर, गाजियाबाद, आगरा बदायूं, संभल, अलीगढ, प्रयागराज एवं आजमगढ़ है।
उपरोक्त के दृष्टिगत आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि SSDG से प्राप्त राशन कार्ड हेतु लंबित आवेदनों का सत्यापन कराते हुए जनपदीय रिक्ति के सापेक्ष पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड जारी करे राशन कार्ड हेतु SSDG के अतिरिक्त अन्य माध्यमो से प्राप्त होने वाले आवेवनों का भी सत्यापन कराते हुए पात्रता के आधार पर राशन कार्ड जारी किया जाए। उपरोक्तानुसार राशन कार्ड जारी कराते हुए यह सुनिश्चित करे कि कोई पात्र व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित न रह जाए। भविष्य में पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड न जारी किये जाने के सम्वन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित का उत्तर वायित्व निर्धारित किया जाएगा।
संलग्नकः-यधोक्त ।
(सत्यवेव) अपर आयुक्त।
प्रतिलिपिः-निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु –
1-वैयक्तिक सह्ययक, आयुक्त, खाद्य एवं रसव विभाग, उत्तर प्रदेश, जवाहर भवन, लखनऊ को आयुक्त महोदया के अवलोकनार्थ।
2. समस्त संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त (खाद्य), उत्तर प्रदेश को इस निर्देश के साथ की सम्बंधित जनपद की समीक्षा बताते हुए उपरोक्तानुसार कार्यवाही कराना सुनिखित करे।