सार्वजनिक अवकाश घोषित:- आठवीं कक्षा तक के समस्त स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे*

सार्वजनिक अवकाश घोषित:- आठवीं कक्षा तक के समस्त स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे*

 

रामपुर, तापमान कम होने और कोहरा होने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के समस्त विद्यालयों में प्राइमरी से कक्षा आठ तक का अवकाश कर दिया है। यह अवकाश 12 जनवरी से 13 जनवरी तक किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने समस्त स्कूलों के लिए नोटिस जारी किया है।

 

मुजफ्फर नगर जनपद में लगातार बढ़ रही सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए 12 जनवरी और 13 जनवरी को भी कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाएं बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

 

Kushinagar पडरौना। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मकर संक्रान्ति (खिचड़ी) पर्व को सार्वजनिक, स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रान्ति (खिचड़ी) प्रदेश में स्थानीय स्तर पर व्यापक रूप से मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण व जन-आस्था से जुड़ा पर्व है। इस पर्व की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए 14 को प्रदेश में स्थानीय, सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

सभी जिलों के आदेश देखें 👇 👇

https://drive.google.com/file/d/1I8X1So9OeqXqyvatzrEcNtcc60dTAg9T/view?usp=drivesdk

Leave a Comment