Pm सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत निजी घरों पर सोलर रूफटॉप प्लाण्ट स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में
उपर्युक्त विषयक कार्यालय परियोजना अधिकारी नेडा, प्रयागराज के पत्रांक/84/पी०एम० सूर्यघर/समीक्षा बैठक / 2025-26 दिनांक 25 जून 2025 (समस्त संलग्नकों सहित छायाप्रति संलग्न) के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज की अध्यक्षता में आहूत बैठक दिनांक 20 जून, 2025 की कार्यवृत्त उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके सम्बन्ध में पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज के पत्रांक/98/प्रया०/सोलर रूफटॉप/अभियान /2024-25 दिनांक 23 अक्टूबर, 2024 द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग हेतु 2000 का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
उक्त के अनुपालन में आपको निर्देशित किया जाता है कि आपके विकास खण्ड में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उनके निजी आवासीय भवनों को सोलर रूफटॉप से आच्छादित किये जाने हेतु अपने स्तर से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा दी गयी सब्सीडी के बारे में अवगत कराते हुए प्रोत्साहित करें। अपने निजी आवासीय भवनों को सोलर रूफटॉप से आच्छादित कराने हेतु शिक्षकों की सूची अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे मुख्य विकास अधिकारी महोदय को अवगत कराया जा सके।
