माह दिसम्बर, 2025 में आयोजित की जाने वाली शिक्षक संकुल बैठक की तिथि परिवर्तन के संबंध में।

माह दिसम्बर, 2025 में आयोजित की जाने वाली शिक्षक संकुल बैठक की तिथि परिवर्तन के संबंध में।

महोदय / महोदया,

उपर्युक्त विषयक राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांक-गुण०वि०/शिक्षक संकुल/6456/2025-26 दिनांक 03 दिसम्बर, 2025 (प्रति संलग्न) का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से दिनांक 16 दिसम्बर, 2025 को अपराहन 2:30 से 4:00 बजे के मध्य संलग्न एजेण्डा बिन्दुओं के अनुसार शिक्षक संकुल बैठक आयोजित किये जाने के संबंध में निर्देश प्रेषित किये गये हैं।

2- शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ०प्र० के पत्र संख्या-शि०नि० (बे०) /नियोजन/49630-802/2025-26 दिनांक 26 नवम्बर, 2025 एवं पत्र संख्या-शि०नि० (बे०) / नियोजन / 50454-626/2025-26 दिनांक 28 नवम्बर, 2025 (प्रति संलग्न) द्वारा उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आयोजन (दिनांक 10-12-2025 से 16-12-2025 तक) के संबंध में सुसंगत निर्देश प्रेषित किये गये हैं।

अतः दिनांक 16-12-2025 को अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दृष्टिगत निर्देशित किया जाता है कि शिक्षक संकुल बैठक दिनांक 16 दिसम्बर, 2025 के स्थान पर दिनांक 23 दिसम्बर, 2025 को अपराहन 2:30 से 4:00 बजे के मध्य आयोजित की जायेगी। तद्‌नुसार सर्वसंबंधित को अपने स्तर से निर्देशित करना सुनिश्चित करें तथा अपने स्तर से इसका अनुश्रवण भी करने का कष्ट करें। संलग्नक उक्तवत् ।

(मोनिका रानी) महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश।

आदेश 👇👇👇

https://drive.google.com/file/d/176F5PgGRlbctnlzap-Dy9rgTOMe_-9W6/view?usp=drivesdk

Leave a Comment