मिड डे मील न बनवाने पर हेडमास्टर को मिला नोटिस

मिड डे मील न बनवाने पर हेडमास्टर को मिला नोटिस

सैदनपुर। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में गैस की किल्लत के चलते मिड डे मील योजना प्रभावित हो रही है। इसी मामले में प्राथमिक विद्यालय ददरौली भवानीपुर के हेडमास्टर को भोजन न बनवाने पर बीएसए ने नोटिस जारी किया गया है।

सोमवार को विद्यालय में मिड डे मील नहीं बन सका, जिसके कारण बच्चों को

भोजन के लिए घर जाना पड़ा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने बताया कि विद्यालय के हेडमास्टर शिवकुमार प्रशिक्षण पर गए हुए थे। विद्यालय में शनिवार को ही गैस खत्म हो गई थी, लेकिन समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। हेडमास्टर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

Leave a Comment