कल का मौसम: यूपी 11 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

कल का मौसम: यूपी 11 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

देशभर में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई इलाकों में शीत लहर का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने 21 दिसंबर को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कल देश के करीब आठ राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी इलाकों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जबकि उत्तर भारत के कई शहरों में घना कोहरा छाने की आशंका है।

दिल्ली, लखनऊ, पटना, शिमला, देहरादून, चंडीगढ़, जयपुर और भोपाल समेत कई बड़े शहरों में मौसम बदला हुआ नजर आएगा। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को खास तौर पर सुबह के समय सतर्क रहने की सलाह दी है।

देश के 8 राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 दिसंबर को देश के आठ राज्यों के कई प्रमुख शहरों में मौसम का मिज़ाज बदला रहेगा। इन इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिन शहरों में मौसम परिवर्तन की संभावना है, उनमें दिल्ली, पटना, शिमला, देहरादून, मनाली, लखनऊ, चंडीगढ़, अमृतसर, जयपुर और भोपाल शामिल हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम

राजधानी दिल्ली में 21 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। वाहन चालकों को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी रविवार यानी 21 दिसंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है और आसमान में बादल नजर आएंगे। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में कानपुर, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, कौशांबी, प्रयागराज, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और सहारनपुर शामिल हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे और ठंड को देखते हुए यात्रा के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

Leave a Comment