यूपी के इस जनपद में प्रदूषण का असर, कक्षा 5 तक की पढ़ाई ऑनलाइन, परीक्षाएं रद्द
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। आदर्श उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा जनपद में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिले में कक्षा एक से पांच तक के सभी छात्रों की पढ़ाई अग्रिम आदेशों तक ऑनलाइन मोड पर संचालित की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में ग्रैप-चार (GRAP-4) लागू हो चुका है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों पर यह आदेश प्रभावी रहेगा।
उन्होंने आगे बताया कि कक्षा छह से नौवीं और ग्यारहवीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलाई जाएंगी, यानी आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई कराई जाएगी। वहीं कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए फिलहाल कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इन कक्षाओं की पढ़ाई पहले की तरह नियमित रूप से जारी रहेगी।
दूसरी ओर, परिषदीय विद्यालयों में चल रही परीक्षाओं को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, जिन्हें अब बाद में आयोजित किया जाएगा। हालांकि कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।
प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रदूषण की स्थिति में सुधार होने पर आगे की व्यवस्था को लेकर नए निर्देश जारी किए जाएंगे।
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, नए साल से पहले 50 से अधिक IAS अधिकारियों का प्रमोशन, देखें नाम
सभी पैन धारकलिंक नहीं है वे सभी बेकार (inoperative) हो जाएंगे, चेक करें
8वां वेतन आयोग 2028 से लागू! केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सैलरी और मोटा एरियर