iGOT Karmayogi:- iGOT कर्मयोगी ऐप में OTP लॉगिन समस्या? ऐसे करें तुरंत ठीक

iGOT Karmayogi:- iGOT कर्मयोगी ऐप में OTP लॉगिन समस्या? ऐसे करें तुरंत ठीक

अगर आप iGOT Karmayogi ऐप में OTP के जरिए लॉगिन करते समय दिक्कत का सामना कर रहे हैं, जैसे OTP डालते ही ऐप अपने-आप बैक हो जा रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य तकनीकी समस्या है, जिसे आप बहुत आसानी से ठीक कर सकते हैं।

सबसे पहले अपने मोबाइल से iGOT कर्मयोगी ऐप को पूरी तरह अनइंस्टॉल कर दें। कई बार ऐप का पुराना वर्जन या कैश डेटा इस तरह की समस्या पैदा करता है। इसके बाद आप ऐप को दोबारा इंस्टॉल करें। आप चाहें तो सीधे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें।

👇👇👇👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.igot.karmayogibharat

ऐप इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें और इस बार केवल Login with OTP विकल्प का ही इस्तेमाल करें। पासवर्ड से लॉगिन करने की कोशिश न करें, क्योंकि अभी यह समस्या उसी विकल्प में ज्यादा देखी जा रही है।

अधिकतर मामलों में यह तरीका अपनाने के बाद ऐप सही तरीके से काम करने लगता है और OTP लॉगिन की समस्या खत्म हो जाती है।

📌 ध्यान रखें:

हमेशा OTP लॉगिन का ही उपयोग करें

ऐप को अपडेटेड रखें

अगर समस्या फिर भी आए तो फोन रीस्टार्ट करके दोबारा प्रयास करें

Leave a Comment