Holika Dahan 2025 Date : 13 या 14 मार्च कब है होलिका दहन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2025 Date : 13 या 14 मार्च कब है होलिका दहन? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त

Holika Dahan 2025 Date In Hindi: होली बसंत ऋतु में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है. जिसे देश भर में धूम-धाम से मनाया जाता है. फाल्गुन मास में मनाए जाने के कारण होली को फाल्गुनी भी कहा जाता है. इस पर्व को पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है।

 पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) होता है. उसके बाद अगले दिन रंग-गुलाल से होली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा और अगले दिन यानि 14 मार्च को और रंग वाली होली मनाई जाएगी. माना जाता है कि होली की पूजा जीवन में सुख समृद्धि लाती है. रोग आदि से भी मुक्ति दिलाती है. पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को होलिका से बचाया था. तो चलिए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और रेसिपी।

होलिका दहन महत्व- (Holika Dahan 2025 Imprtance)

होलिका दहन का महत्व पौराणिक कथाओं से है. पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को होलिका से बचाया था. होलिका जलाने की परंपरा आत्मा की शुद्धि और मन की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा, होलिका दहन कृषि चक्र से भी संबंधित है. यह पर्व देवताओं को भरपूर फसल के लिए प्रतीकात्मक रूप से अर्पित किया जाता है और आने वाले वर्ष में समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की जाती है।

ये भी पढ़ें 👉 शिक्षकों और कर्मचारियों की पेंशन पर निर्णय के लिए 60 दिन की समय सीमा

ये भी पढ़ें 👉 शिक्षामित्रों को लगातार मिल रही निराशा अब होंगी खत्म! सीएम योगी करेंगे अपना वादा पूरा?

Leave a Comment

WhatsApp Group Join