अवकाश ब्रेकिंग न्यूज़: तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। शासनादेश के अनुसार *2, 3 और 4 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी

अवकाश ब्रेकिंग न्यूज़: तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। शासनादेश के अनुसार *2, 3 और 4 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी

लखनऊ से बड़ी खबर:प्रदेश के करीब 17 लाख कर्मचारियों को तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। शासनादेश के अनुसार *2, 3 और 4 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी

 

योगी आदित्यनाथ सरकार ने होली पर प्रदेश के करीब 17 लाख कर्मचारियों को तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। शासनादेश के अनुसार *2, 3 और 4 मार्च को सरकारी छुट्टी रहेगी, जबकि 1 मार्च रविवार होने से कर्मचारियों को लगातार चार दिन का अवकाश मिलेगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी (शनिवार) कार्यदिवस रहेगा और सभी विभाग खुले रहेंगे। इस दिन नियमित कामकाज होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि होली से पहले हर हाल में *सभी कर्मचारियों को वेतन और मानदेय का भुगतान कर दिया जाए। इसमें नियमित कर्मचारियों के साथ आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि वेतन भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*

विदेश दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया। आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। लगातार चार दिन की छुट्टी से प्रदेश भर में त्योहार की तैयारियां तेज होने की संभावना है।

Leave a Comment