संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव, सुसाइड नोट में तनाव का किया जिक्र
संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शिक्षक का शव, सुसाइड नोट में तनाव का किया जिक्र
संग्रामपुर क्षेत्र के रायपुर फुलवारी स्थित मकान में बृहस्पतिवार को सहायक अध्यापक राम प्रकाश वर्मा (46) का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और बीएलओ कार्य के दबाव से मानसिक तनाव का जिक्र है।
परिजनों के अनुसार राम प्रकाश वर्मा प्रतापगढ़ जिले के गौहानी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी मीरा कुछ दिन पहले बच्चों के साथ ससुराल बढ़ईपुर चली गई थीं और वह रायपुर फुलवारी स्थित मकान में अकेले रह रहे थे। बुधवार रात फोन करने पर कॉल रिसीव न होने पर बृहस्पतिवार सुबह परिजन मकान पहुंचे। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पड़ोसी की छत के सहारे अंदर झांककर देखागया तो उनका शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया, लेकिन तब तक
उनकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका है।
