Guru Purnima:-10 जुलाई, 2025 को गुरु पूर्णिमा इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं
गुरु ज्ञान का खजाना लिए हुए कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि स्वयं प्रकाश की तरह हैं। साधक के लिए गुरु जीवन शक्ति के समान हैं। जैसे एक बीज पहले एक कली और फिर फूल बनता है, ठीक वैसे ही गुरु भी हमें बड़ी सुंदरता के साथ अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ाते हैं। गुरु का जीवन में होना हम में सुरक्षा के भाव को जगाता है। गुरु एक तत्त्व हैं, हमें गुरु को शारीरिक स्तर पर ही महसूस नहीं करना चाहिए। गुरु पूर्णिमा का पावन दिन गुरुओं को समर्पित होता है। इस दिन व्यक्ति को अपने-अपने गुरु महाराज का अधिक से अधिक ध्यान करना चाहिए और अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए धन्यवाद देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु कृपा से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। इस साल 10 जुलाई, 2025 को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस पावन दिन अपने-अपने गुरुओं को खूबसूरत संदेश भेजकर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं जरूर दें।
चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा, अगर जीवन भी अपना दे दूं…
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेरे गुरु के चरणों में प्रणाम,
मेरे गुरु जी कृपा राखियो तेरे ही अर्पण मेरे प्राण…
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं