Gold-Silver Rate: चांदी 2,700 रुपये सस्ती, सोने के दाम भी गिरे – जानें आज के नए रेट

Gold-Silver Rate: चांदी 2,700 रुपये सस्ती, सोने के दाम भी गिरे – जानें आज के नए रेट

Gold-Silver Rate: आज चांदी की कीमत में 2,700 रुपये से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को सोने के भाव में भी कमी देखने को मिली है। आइए जानते हैं आज सोना-चांदी कितने सस्ते हुए हैं।

आज शुक्रवार को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार शाम की तुलना में सोना-चांदी के दाम नीचे आए हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर रहा। वहीं 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोना, जो गुरुवार शाम ₹112266 प्रति 10 ग्राम था, वह आज शुक्रवार सुबह ₹111888 प्रति 10 ग्राम हो गया।

गुरुवार को सोने के दाम (999 शुद्धता)

सुबह का रेट: ₹122,881 प्रति 10 ग्राम

शाम का रेट: ₹122,561 प्रति 10 ग्राम

गुरुवार को चांदी के दाम (999 शुद्धता)

सुबह का रेट: ₹155,840 प्रति किलो

शाम का रेट: ₹154,113 प्रति किलो

IBJA रेट की खास बातें

IBJA द्वारा जारी किए गए सोना-चांदी के रेट देशभर में मान्य होते हैं।

इन रेट में GST शामिल नहीं होता।

ज्वेलरी खरीदते समय टैक्स और मेकिंग चार्ज जुड़ने से कीमतें बढ़ जाती हैं।

केंद्र सरकार की ओर से घोषित रेट शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों पर जारी नहीं होते।

IBJA के रेट अलग-अलग प्योरिटी के सो

ने की वास्तविक बेसिक कीमत बताते हैं।

Leave a Comment