घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूल समय में बदलाव की मांग

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूल समय में बदलाव की मांग

प्रदेश में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों के स्कूल समय में बदलाव की मांग उठी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने शासन से अपील की है कि सभी बोर्डों के परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाए।

 

संघ का कहना है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों को सुबह स्कूल जाने में परेशानी होती है। समय में बदलाव होने से बच्चों को राहत मिलेगी और उनकी सेहत भी सुरक्षित रहेगी।

 

बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने इस मांग को लेकर शासन को पत्र लिखकर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, नए साल से पहले 50 से अधिक IAS अधिकारियों का प्रमोशन, देखें नाम

सभी पैन धारकलिंक नहीं है वे सभी बेकार (inoperative) हो जाएंगे, चेक करें

PM सूर्य घर सोलर योजना: सब्सिडी, लाभ और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी मुफ्त बिजली पाने का सबसे बड़ा मौका

Leave a Comment