अत्याधिक ठंड व कोहरे के कारण विद्यालयों का संचालन अग्रिम आदेश तक 10.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद बरेली में अत्याधिक ठंड एवं कोहरे के कारण छात्रा-छात्राओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत परिषदीय विद्यालय / सभी बोर्डो से मान्यता प्राप्त/अशासकीय सहायता प्राप्त कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में दिनांक- 20.12.2025 तक अवकाश घोषित किया गया था। वर्तमान में भी अत्याधिक ठंड व कोहरे का प्रकोप है एवं विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के पाठ्य कम समय से पूर्ण कराने एवं परीक्षा के चलते जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालय / सभी बोर्डो से मान्यता प्राप्त / अशासकीय सहायता प्राप्त कक्षा-1 से 8 तक के विद्यालयों का संचालन अग्रिम आदेशों तक प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक किया जाएगा।
अतः उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।