अत्याधिक ठंड व कोहरे के कारण विद्यालयों का अवकाश शिक्षको के लिए स्कूल में विभागीय कार्य करने होगे।

अत्याधिक ठंड व कोहरे के कारण विद्यालयों का अवकाश शिक्षको के लिए स्कूल में विभागीय कार्य करने होगे।

वर्तमान में जनपद में व्याप्त शीतलहर / अत्यधिक ठण्ड एवं घने कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदया, रायबरेली द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जनपद रायबरेली में प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक संचालित समस्त परिषदीय / के०जी०बी०वी० / सहायता प्राप्त / राजकीय मान्यता प्राप्त तथा समस्त बोडों एवं समस्त माध्यमों के विद्यालयों में दिनांक 22.12.2025 एवं 23.12.2025 को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। तथापि, उक्त अवधि में समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने-अपने विद्यालयों में निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहकर कार्यालयीय कार्य जैसे यू-डायस, समस्त प्रकार की ग्राण्टों का नियामानुसार भुगतान आदि कार्य सम्पन्न करेंगे।

उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। आदेश का उल्लंघन पाये जाने की स्थिति में सम्बन्धित विद्यालय प्रबन्धक / प्रधानाध्यापक के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेत्तर कार्यवाही की जायेगी।

(राहुल सिंह) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली

दिनांकः उक्तवत्

पृ०सं० पत्रांक /6972-76 /2025-26 प्रतिलिपि – निम्नलिखित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः

1. जिलाधिकारी, रायबरेली।

2. मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली।

3. जिला विद्यालय निरीक्षक, रायबरेली।

4. जिला सूचना अधिकारी, रायबरेली को इस अनुरोध के साथ कि उक्त आदेश को समस्त सम्मानित दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।

5. समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, रायबरेली को इस निर्देश के साथ कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें तथा निरन्तर पर्यवेक्षण करते रहें। आदेश के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाये जाने की स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी का होगा।

(राहुल सिंह) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

रायबरेली

Leave a Comment