निर्वाचन ड्यूटी (Election Duty) में लापरवाही के कारण रोके गए वेतन को मानवीय आधार पर पुनः शुरू करने के संबंध में।

निर्वाचन ड्यूटी (Election Duty) में लापरवाही के कारण रोके गए वेतन को मानवीय आधार पर पुनः शुरू करने के संबंध में।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 128-बरखेडा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के द्वारा श्री आदित्य कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विकास क्षेत्र बरखेडा की बूथ संख्या-311 जनता इ०का०बरखेडा कलॉ एंव श्री कुलदीप कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय आमडंडा विकास क्षेत्र बरखेडा की बूथ संख्या 299 प्रा०वि०स्कूल दियोहना विकास क्षेत्र बरखेडा में बी०एल०ओ० के पद पर डयूटी लगायी गयी थी, जिसके कम में खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास क्षेत्र बरखेडा के कार्यालय पत्र संख्या 980-81/2025-26 दिनॉक 22.12.2025 के द्वारा अवगत कराया किया गया उक्त शिक्षको के द्वारा भारत निर्वाचन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत अपनी तैनाती आदेश का अनुपालन सुनिश्चित न करने के कारण उपजिलाधिकारी सदर पीलीभीत द्वारा नाराजगी व्यक्त करने पर अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय पत्रांक संख्या व०स०/ निर्वाचन / 11248-51/2025-26 दिनाँक 29.12.2026 के द्वारा उक्त दोनो शिक्षको का वेतन माह दिसम्बर-2025 से अग्रिम आदेशो तक बाधित किया गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास क्षेत्र बरखेडा के कार्यालय पत्रांक संख्या 1178/2025-26 दिनाँक 11.02.2026 के द्वारा अवगत कराया गया है, कि श्री कुलदीप कुमार सहायक अध्यापक द्वारा अपने प्रत्यावेदन में प्रार्थी का वाधित वेतन आहरित करने का अनुरोध किया गया इसी कम में श्री आदित्य कुमार सहायक अध्यापक से फोन पर वार्ता की गयी उनके द्वारा कोई प्रत्यावेदन खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय को प्रस्तुत नही किया, किन्तु उनके द्वारा मौखिक रूप से सम्पर्क कर वाधित वेतन पारिवारिक हित में आहरित करने का अनुरोध किया गया है। जिसके कम में सम्बंधित शिक्षकगणो का वाधित वेतन आहरित किया जाना परिवार के हित में समीचीन होगा।

खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास क्षेत्र बरखेडा के संदर्भित पत्र दिनॉक 11.02.2026 के द्वारा प्रस्तुत आख्या के आधार पर परिवार के भरण-पोषण व अन्य कियाकलापो के दृष्टिगत अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय पत्राक संख्या व०स०/निर्वाचन/11248-51/2025-26 दिनाँक 29.12.2026 के द्वारा उक्त शिक्षको का बाधित वेतन आहरित करने हेतु एतदद्वारा आदेश पारित किये जाते है।

Leave a Comment