आयकर के नियमों में बदलाव कर्मियों को मिलेगा फार्म 130, नए वित्त वर्ष में होने वाले अन्य महत्वपूर्ण बदलाव

आयकर के नियमों में बदलाव कर्मियों को मिलेगा फार्म 130, नए वित्त वर्ष में होने वाले अन्य महत्वपूर्ण बदलाव

नए वित्त वर्ष में होने वाले अन्य महत्वपूर्ण बदलाव

 

क्रिप्टो करेंसी बेचने वाले एक्सचेंज को काटना होगा टीडीएस

 

एक वित्त वर्ष में 50 हजार रुपये से ज्यादा ब्याज पर कटेगा टीडीएस

 

गोल्ड लोन के नियम, ढाई लाख रुपये से अधिक लोन लेने पर कुल सोने का 85 प्रतिशत लोन

 

एनएचएआइ का फास्टैग 75 रुपये महंगा मिलेगा

 

नए पैन के लिए आधार अनिवार्य

 

एचडीएफसी बैंक यूपीआइ से निकासी से भी मुफ्त लेनेदेन की सीमा में गिनेगा

 

नई दिल्लीः एक अप्रैल से इनकम टैक्स के नियम बदलने जा रहे हैं। वित्त वर्ष 2026-27 में होने वाली आय का टैक्स भरने के लिए अब फार्म 16 नहीं मिलेगा। नियोक्ता कर्मचारी को फार्म 130 जारी करेंगे। वहीं पेंशनभोगियों को बैंक फार्म 130 जारी करेंगे। फार्म 130 भी फार्म 16 की तरह होगा, जिसमें ए, बी, सी तीन पार्ट होंगे।

 

पार्ट ए में नियोक्ता की विस्तृत जानकारी, कर्मचारी का बैंक डिटेल वगैरह होगा। पार्ट बी में बैंक में क्रेडिट होने वाले भुगतान और हर महीने कटने वाले टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स की जानकारी होगी। पार्ट सी मुख्य रूप से वेतनभोगियों के लिए होगा। 

Leave a Comment