Car Cleaning Video viral: परिषदीय विद्यालय के छात्रों से कार साफ कराने का आरोप
प्रयागराज: शिक्षा के मंदिर में बच्चों children पढ़ाई के बजाय निजी काम कराए जाने का आरोप सामने आया है। मांडा ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय council school में छात्रों से कार साफ कराने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दोहथा की प्रधानाध्यापक headmaster पर छात्रों से निजी कार्य कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। शनिवार को इस संबंध में एक वीडियो सोशल Video Social मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें स्कूल की ड्रेस पहने तीन बच्चे विद्यालय गेट के बाहर खड़ी काले रंग की कंपनी की एक कार को कपड़े से साफ करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि gyanbar.net वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो मांडा ब्लॉक के दोहथा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। Video में छात्र जिस कार को साफ करते नजर आ रहे हैं, वह किसकी है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विद्यालय के आसपास के लोगों का आरोप है कि स्कूल की प्रधानाध्यापक छवि गुप्ता नियमित रूप से छात्रों से अपनी कार की सफाई Cleaning कराती हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई है।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मांडा नीलम शाक्यवार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को नोटिस Notice जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई action की जाएगी।