Breaking news:- 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च, केंद्रीय कर्मचारियों को जानना जरूरी

Breaking news:- 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट लॉन्च, केंद्रीय कर्मचारियों को जानना जरूरी

latest news: अगर केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, 8वें वेतन आयोग को लेकर एक नया अपडेट आया है। केंद्र सरकार ने वेतन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट (https://8cpc.gov.in/) को लॉन्च कर दिया है। वेबसाइट लॉन्च करने के बाद, 8वें वेतन आयोग ने मंत्रालयों, विभागों, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से राय और सुझाव भी मांगे हैं।

वेतन आयोग ने जारी किए 18 सवाल

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 8वां केंद्रीय वेतन आयोग बेहतर जानकारी के लिए विचार/राय/इनपुट मांग रहा है। ये इनपुट MyGov.in वेब पोर्टल पर होस्ट किए गए 18 सवालों वाली प्रश्नावली के जरिए एक स्ट्रक्चर्ड तरीके से मांगे जा रहे हैं। वेतन आयोग का कहना है कि इन सवालों के जवाब देने वालों के नाम उजागर नहीं किए जाएंगे और प्रश्नावली के जवाबों का विश्लेषण/खुलासा कुल मिलाकर बिना किसी पहचान के आधार पर किया जाएगा। वेतन आयोग का कहना है कि जवाब जमा करने की आखिरी तारीख सोमवार, 16 मार्च, 2026 है। सभी जवाब MyGov पोर्टल के जरिए ही दिए जाने चाहिए। पेपर पर लिखे जवाब, ईमेल या PDF जवाब पर आयोग विचार नहीं करेगा।

वेबसाइट पर क्या-क्या हैं फीचर्स

भारत सरकार के द्वारा शुरू किए गए इस वेबसाइट पर तमाम फीचर्स दिख रहे हैं। इस पर नोटिफिकेश, मीडिया कॉर्नर, टर्म्स ऑफ रेफरेंस आदि नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वेतन आयोग की अध्यक्ष और सदस्यों के बारे में भी वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। आने वाले दिनों में वेबसाइट पर आठवें वेतन आयोग से जुड़े सभी अपडेट दिए जाएंगे। ऐसे में अब केंद्रीय कर्मचारी वेबसाइट के माध्यम से वेतन आयोग से जुड़ी हर बात को जान सकेंगे।

 

आपको बता दें कि सरकार ने पिछले साल वेतन आयोग का गठन किया था। इससे पहले, 31 दिसंबर 2025 तक सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल रहा था। अब नए वेतन आयोग का काम केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी समेत डीए और पेंशन आदि पर सरकार को सिफारिशें देना होगा।

Leave a Comment