बोर्ड परीक्षा 2026: कक्ष निरीक्षकों को सख्त चेतावनी, अनुपस्थित रहने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

सूच्य हो कि जनपद के विभिन्न केन्द्र व्यवस्थापक (जहाँ माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा संचालित है) के द्वारा अधोहस्ताक्षरी के सीयूजी नम्बर पर कॉल कर शिकायत की गई है कि बोर्ड परीक्षा ड्यूटी हेतु कक्ष निरीक्षक उपस्थित नहीं हो रहे है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० प्रयागराज द्वारा 20 छात्रों पर 01 कक्ष निरीक्षक अर्थात 01 कक्ष हेतु 02 कक्ष निरीक्षक को नियुक्त किया गया है, किन्तु पर्याप्त मात्रा में कक्ष निरीक्षक की अनुपलब्धता के कारण 01 कक्ष में 01 ही शिक्षक को नियुक्त करना पड़ रहा है, जो अत्यन्त ही खेद का विषय है।
शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) द्वारा साइबर सेल पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग करते हुए नाराजगी व्यक्त की गई है साथ ही नियमानुसार उचित किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक, चन्दौली द्वारा दी गई है। कतिपय परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त कक्ष निरीक्षक न होने से कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। कक्ष निरीक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षकों के द्वारा अपने दायित्व के प्रति लापरवाही बरती जा रही है।
अतः उपरोक्त के दृष्टिगत माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाये गये समस्त कक्ष निरीक्षको (शिक्षक/ शिक्षिका) को निर्देशित किया जाता है कि प्रत्येक परीक्षा के दिन अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति केन्द्र पर देना सुनिश्चित करें अन्यथा केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर बिना स्पष्टीकरण / बिना नोटिस के उ०प्र० सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के अन्तर्गत अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित कर दी जायेगी, जिसके आप स्वयं जिम्मेदार होगें।
Digitally signed by SACHIN KUMAR (सचिन कुमार) Date: 25-02-2026
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
23:49:01 चन्दौली।