बीमार छात्र को प्रधानाध्यापक ने पीटा, बाद में घर बुला लाठी से किया हमला
रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव में शुक्रवार को स्कूल गए बीमार छात्र को प्रधानाध्यापक ने पीट दिया। इसकी जानकारी होने के बाद छात्र के पिता ने ने शिक्षक को घर बुलाया और उस पर लाठी से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। शनिवार को रौनापार थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौत हो गया। रौनापार थाना क्षेत्र के सिंघीगढ़ गांव निवासी अमरजीत हरैया शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रोशनगंज में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। रोशनगंज गांव निवासी गोलू पुत्र रमाशंकर विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है।
परिजनों ने बतया कि गोलू इन दिनों बीमार चल रहा है। शुक्रवार को वह स्कूल गया था। विद्यालय के प्रधानध्यापक ने उसे पीट दिया। शाम को विद्यालय की छुट्टी होने पर प्रधानाध्यापक घर जा रहे थे। रास्ते में गोलू के अभिभावकों ने उन्हें रोक लिया। कहा कि घर चलकर गोलू को देख लीजिए। प्रधानाध्यापक अभिभावकों के साथ गोलू के पहुंचे। इस दौरान गोलू के पिता ने प्रधानाध्यापक पर लाठी से हमला कर दिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दोनों पक्ष के लोगों ने तहरीर दी। शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली। खंड शिक्षा अधिकारी हरैया अशोक राय ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।