योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, नए साल से पहले 50 से अधिक IAS अधिकारियों का प्रमोशन, देखें नाम

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, नए साल से पहले 50 से अधिक IAS अधिकारियों का प्रमोशन, देखें नाम

अभय सिंह राठौर, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल से पहले प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 50 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दे दिया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार यह सभी प्रमोशन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माने जाएंगे। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने प्रमोशन से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। जिन आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। उसमें 2001 बैच के 4 आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। जिन्हें प्रमुख सचिव बनाया गया है।

 

2001 बैच के आईएएस अधिकारी अपर्णा यू, अजय कुमार शुक्ला, शशि भूषण लाल सुशील और एसवीएस रंगाराव शामिल हैं। इसके साथ ही 2010 बैच के 19 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर प्रमोशन मिल गया है। इसमें अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य का नाम शामिल है। इन अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल वेतनमान 1,44,200–2,18,200 रुपये प्रदान किया गया है।

 

इसके साथ ही के. बालाजी, आशुतोष निरंजन और सुजीत कुमार को सचिव पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन सभी अधिकारियों को आगामी दो सालों में मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज-4 पूरा करना अनिवार्य होगा। इसी बैच के नगेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार और सुधा वर्मा को भी सचिव पद पर पदोन्नति मिली है। इसके अलावा 2013 बैच के IAS आईएएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड वेतनमान 1,23,100–2,15,900 रुपये प्रदान किया है।

 

इन अफसरों में दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येंद्र कुमार, अपूर्वा दुबे, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, अनुज सिंह, रवींद्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन, शुभ्रांत शुक्ल, विशाल भारद्वाज, धीरेंद्र सचान, डॉ. वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक, 2013 बैच के ही आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, सत्य प्रकाश पटेल, डॉ. कंचन सरन और रघुबीर का नाम भी शामिल हैं।

 

इसी बैच की चांदनी सिंह को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन सभी अधिकारियों को तीन साल के भीतर मिड-कैरियर ट्रेनिंग करना अनिवार्य होगा। साथ ही 2012 बैच के राजेश कुमार त्यागी को भी सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। 2022 बैच के 13 आईएएस अधिकारियों को वरिष्ठ समयमान वेतनमान दिया गया है। इनमें श्रुति शर्मा, गामिनी सिंगला, उत्कर्ष द्विवेदी, अभिनव जे. जैन, डॉ. दीक्षा जोशी, पूजा साहू, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नेहा बयाडवाल, राममोहन मीन और आलोक प्रसाद कुमार सौरभ शामिल हैं।

Leave a Comment