भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर, 2025 को समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजन के संबंध

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर, 2025 को समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजन के संबंध 

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती/जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर 25 दिसम्बर, 2025 को समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपर्युक्त विषयक शासन के पत्र संख्या-474/सत्तर-7-2025, उच्च शिक्षा अनुभाग-7, दिनांक 16.12.2025 (छायाप्रति संलग्न) का अवलोकन करने का कष्ट करें, जो ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती/जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर 25 दिसम्बर, 2025 को समारोह पूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के सम्बन्ध में है।

 

शासन के उपरोक्त पत्र दिनांक 16.12.2025 में ‘कक्षा-8 के विद्यार्थियों के मध्य “अटल जी एवं सुशासन” विषय पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता (अधिकतम 1000 शब्द सीमा के अन्तर्गत) का आयोजन कराये जाने तथा “भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष दिनांक 25.12.2024 से दिनांक 25.12.2025 की अवधि में आयोजित किये गये कार्यक्रमों की सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

 

उल्लेखनीय है कि इस कार्यालय के पत्र संख्या-शि०नि० (बे०) /नियोजन/51519-614/ 2024-25 दिनांक 20.01.2025 द्वारा “भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष दिनांक 25.12.2024 से दिनांक 25.12.2025 तक मनाये जाने से सम्बन्धित कार्ययोजना संलग्न कर प्रेषित करते हुए समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आयोजन कराये जाने तथा आयोजित कार्यक्रमों की सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

उपरोक्त के सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि शासन के पत्र दिनांक 16.12.2025 द्वारा दिये गये निर्देशानुपालन में समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-8 के विद्यार्थियों के मध्य “अटल जी एवं सुशासन विषय पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता (अधिकतम 1000 शब्द सीमा के अन्तर्गत) का आयोजन समयान्तर्गत सुनिश्चित कराते हुए भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष दिनांक 25.12. 2024 से दिनांक 25.12.2025 तक आयोजित कार्यक्रमों की सूचना संलग्न प्रारूप पर इस निदेशालय को तत्काल उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

Shikshak Bharti in Vidhansabha : उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बेसिक शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान सामने आया 

Leave a Comment