बड़ी खबर: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश

बड़ी खबर: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से आया बड़ा व महत्वपूर्ण आदेश

समग्र शिक्षा
Samagra Shiksha

कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी, दूबेपुर, सुलतानपुर

पत्रांक : /अनुदेशक /शिक्षामित्र उपस्थिति /12/2-13 /2025-26 /दिनांक-19-01-2026

समस्त उ0प्र0 /उ0प्र0
समस्त प्राथमिक /जूनियर/उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय
विकास क्षेत्र दूबेपुर, सुलतानपुर।

विषय- समस्त अनुदेशक एवं शिक्षामित्रों की उपस्थिति प्रत्येक माह के अन्तिम कार्यदिवस पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के संबंध में।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सुलतानपुर के कार्यालय पत्रांक शिक्षा/लेखा/35701-07/2025-26 दिनांक 17.01.2026 द्वारा समस्त शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों की उपस्थिति प्रत्येक माह के 01 तारीख को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रेषित किये जाने के निर्देशित किया गया है। विकास क्षेत्र दूबेपुर में समस्त उ0प्र0/उ0प्र0 की सुविधा हेतु अनुदेशक/शिक्षामित्र की उपस्थिति हेतु गूगल फार्म निर्मित किया गया है। किन्तु प्रत्येक विद्यालय द्वारा उक्त गूगल फार्म भरने में अपेक्षित विद्यालयों की सूची संलग्न नहीं है।

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में गूगल फार्म प्रेषित किये जाने के उपरान्त तत्काल माह के अन्तिम कार्य दिवस पर अनुदेशक/शिक्षामित्र की उपस्थिति भरना सुनिश्चित करें, जिससे माह की 01 तारीख को प्रत्येक दशा में उपस्थिति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रेषित की जा सके, अन्यथा की स्थिति में आपके विरुद्ध शासकीय कार्यवाही जैसे वेतन अवरोध, प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन वृद्धि अवरुद्ध करते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकती है, जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।

खण्ड शिक्षा अधिकारी
दूबेपुर, सुलतानपुर।

पृष्ठ सं0 पत्रांक व दिनांक उपरोक्तानुसार

प्रतिलिपि-निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित-

  1. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सुलतानपुर।

  2. कार्यालय प्रति।

खण्ड शिक्षा अधिकारी
दूबेपुर, सुलतानपुर।

Leave a Comment