मौसम खराब होने के कारण परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने तथा विद्यालयों के संचालन के समय परिवर्तन के सम्बन्ध में।
मौसम खराब होने के कारण परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने तथा विद्यालयों के संचालन के समय परिवर्तन के सम्बन्ध में।
महोदय,
1 उपरोक्त विषयक आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 27.01.2026 को जनपद अलीगढ़ में बरसात / तढ़ित झंझा और जगह जगह पर ओलावृष्टि होने के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शीत लहर चलने के करण ठण्ड बहुत तेज हो गयी है आगामी एक दो दिन इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने भी की है। दूर दराज के विद्यालयों में जाने वाले शिक्षक बारिस में भीग रहे हैं एवं नन्हें मुन्नें बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
अतः महोदय से अनुरोध है कल दिनांक 28.01.2026 का अवकाश घोषित कर माह जनवरी में विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 10:00 बजे से अनराह्न 02:00 बजे तक करने का कष्ट करें। जिससे शिक्षकों एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
संगठन आपका सदैव आभारी रहेगा।
