Avkash Suchna:- इस राज्य के जनपद में सावन के सभी सोमवारों को रहेगी स्कूलों की छुट्टी, DM ने की घोषणा
सावन का महीना शुरू होने में अब कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं और इस माह को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सावन के सभी सोमवारों को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इस बात की घोषणा उज्जैन जिला कलेक्टर द्वारा की गई। वहीं उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा लिए गए इस फैसले पर राजनेताओं की टिप्पणियां भी सामने आईं। इस बात की घोषणा उज्जैन जिला कलेक्टर द्वारा की गई। बता दें कि सावन के महीने में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। शिव भक्त इस दौरान महादेव की भक्ति में मग्न रहते हैं।
उज्जैन जिला कलेक्टर द्वारा सावन के सभी सोमवारों पर स्कूलों की छुट्टी की घोषणा को लेकर कांग्रेस के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “…कांग्रेस केवल आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने में व्यस्त रहती है। इसके लोग विदेशी चमचागिरी में व्यस्त रहते हैं। पता नहीं ये कांग्रेस चीन की है या पाकिस्तान की है… कलेक्टर के पास अधिकार होता है कि वो जन आवश्यकता अनुसार शासकीय छुट्टी घोषित कर सकता है।”
उज्जैन जिला कलेक्टर की इस घोषणा पर कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने कहा, “महाकाल की सवारी वर्षों से निकल रही है और हर धर्म, हर समाज के लोग उसका स्वागत भी करते हैं। कलेक्टर ऐसा बेतुका आदेश निकालकर केवल मुख्यमंत्री को खुश करना चाहते हैं। संविधान से देश चलेगा। कल दूसरे धर्म के लोग भी आवाज उठाएंगे तब क्या करेंगे? एक देश एक संविधान की बात करने वालों को सोचना चाहिए।”
कब से शुरू हो रहे हैं सावन?
महादेव को सावन का महीना बेहद प्रिय होता है। ऐसा माना जाता है कि सावन से लेकर कार्तिक माह तक सृष्टि का संचालन स्वयं महादेव करते हैं। इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है जोकि 9 अगस्त तक चलेगा। इस बार इस माह में 4 सोमवार पड़ रहे है। इसमें पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। बता दें कि इस माह में सोमवार का व्रत रखा जाता है और शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चीजें अर्पित की जाती हैं।