विद्यालय में गाली-गलौज प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक में नोकझोंक, BSA ने मांगा स्पष्टीकरण
चंदौली। जनपद चंदौली के एक परिषदीय विद्यालय में अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है, जहां विद्यालय का माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई, जिससे विद्यालय की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार यह मामला नियमताबाद विकासखंड के भिसौड़ी स्थित परिषदीय विद्यालय का है। आरोप है कि राष्ट्रगान के समय सहायक अध्यापक द्वारा बात किए जाने को लेकर प्रधानाध्यापक ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई।
घटना के दौरान विद्यालय परिसर में मौजूद अन्य शिक्षक और कर्मचारी असहज स्थिति में आ गए। बच्चों के सामने इस तरह का व्यवहार होने से विद्यालय की छवि भी प्रभावित हुई। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंची तो बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
BSA का कहना है कि विद्यालय में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। राष्ट्रगान जैसे पवित्र अवसर पर किसी भी तरह की लापरवाही या अनुचित आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, इस घटना को लेकर शिक्षा विभाग में चर्चा बनी हुई है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
जनपद में बढ़ रही शीतलहर एवं घने कोहरे के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय ने कक्षा-01 से 08 तक अवकाश