AADHAR CARD DOF UPDATE: हाई स्कूल या बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है तो आधार कार्ड पर कैसे अपडेट होगी डेट ऑफ बर्थ जानें? AADHAR CARD
आधार कार्ड हर भारतीय के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है. यह एक ऐसा दस्तावेज है, जिससे हमारे कई जुड़े हुए हैं फिर चाहें वह बैंक से जुड़ा कार्य हो, सरकारी योजना का लाभ उठाना हो या नौकरी के लिए आवेदन. इसका इस्तेमाल कई जगहों पर होता है.
आधार के जरिए ही किसी भी शख्स का वेरिफिकेशन होता है. ऐसे में जरूरी है कि आप आधार में मौजूद सभी जानकारी पूरी तरह से ठीक हो. हालांकि, ज्यादातर लोग आधार कार्ड में मौजूद गलत जानकारी को तुरंत सही करवा लेते हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या न हो, लेकिन क्या हो अगर आपके आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ गलत हो।
आपके दिमाग में सवाल और जवाब दोनों एक साथ आएंगे कि बर्थ सर्टिफिकेट और मार्कशीट देकर इसे सही करा सकते हैं, लेकिन वे लोग जिनके पास इन दोनों दस्तावेजों में से कुछ न हो, वे ऐसी स्थिति में क्या करेंगे? ऐसे में अगर आप भी ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं अब आप आसानी से जन्मतिथि ठीक करवा सकते हैं।
आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधारने के तरीके:
1. ऑनलाइन तरीका (Self Service Update Portal – SSUP):
UIDAI की वेबसाइट (https://ssup.uidai.gov.in) पर जाएं
Aadhaar नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें
“Date of Birth” को चुनें और सही जानकारी व डॉक्यूमेंट अपलोड करें
सबमिट करें और अपडेट स्टेटस चेक करते रहें
कहां होगा आधार कार्ड की जन्म तिथि में बदलाव ?
यूनीक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल का इस्तेमाल करके आप अपनी डेट ऑफ बर्थ बदल सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको कोई वैलिड डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा, जिससे आपकी जन्मतिथि वेरिफाई हो सके.
इसके अलावा आप अपनी डेट ऑफ बर्थ बदलवाने के लिए नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जा सकते हैं. इतना ही नहीं आधार में जन्म तिथि अपडेट करने ले लिए अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस की भी मदद ले सकते हैं.
आधार कार्ड पर कैसे ठीक करवाएं जन्म तिथि?
आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ बदलने के लिए आमतौर पर बर्थ सर्टिफिकेट, हाई स्कूल या इंटरमीडिएट का सर्टिफिकेट का इस्तेमाल होता, लेकिन अगर आपके पास इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं है, तो मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा कर जन्मतिथि चेंज करा सकते हैं या फिर अन्य वैलिड डॉक्यूमेंट के जरिए इसमें बदलाव कर सकते हैं.
किन वैलिड डॉक्यूमेंट का कर सकते हैं इस्तेमाल?
आधार कार्ड पर जन्मतिथि सही करवाने के लिए आप वोटर आईडी, पासपोर्ट या पैन कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इन डॉक्यूमेंट पर आपकी सही डेट ऑफ बर्थ हो. ये दस्तावेज आपकी जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए वैध माने जाते हैं।
आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधारने के लिए वैध दस्तावेज़ों की सूची:
क्रमांक | दस्तावेज़ का नाम | विशेष शर्तें / विवरण |
---|---|---|
1️⃣ | पासपोर्ट (Passport) | जन्मतिथि स्पष्ट रूप से दर्ज होनी चाहिए |
2️⃣ | पैन कार्ड (PAN Card) | जन्मतिथि स्पष्ट और वैध होनी चाहिए |
3️⃣ | मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) | अगर उसमें जन्मतिथि दी गई है तभी मान्य |
4️⃣ | मेडिकल सर्टिफिकेट (सरकारी अस्पताल द्वारा जारी) | जन्मतिथि, अस्पताल का नाम और सरकारी सील जरूरी |
5️⃣ | राज्य / केंद्र सरकार द्वारा जारी कोई अन्य ID | जिस पर जन्मतिथि स्पष्ट रूप से दर्ज हो |
6️⃣ | सरकारी कर्मचारी का सेवा रिकॉर्ड / पेंशन रिकॉर्ड | जन्मतिथि सहित, आधिकारिक मोहर के साथ |
7️⃣ | बैंक पासबुक / खाता विवरण | अगर बैंक द्वारा जारी की गई और DOB दर्ज है |
8️⃣ | जन्म की पुष्टि वाला एलआईसी या इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट | बीमा कंपनी द्वारा जारी और DOB दर्शाता हो |