UPTET 2026: शिक्षकों को मिला विशेष अवकाश, शिक्षामित्रों को नहीं मिली राहत, परीक्षा को लेकर सख्त इंतजाम

UPTET 2026: शिक्षकों को मिला विशेष अवकाश, शिक्षामित्रों को नहीं मिली राहत, परीक्षा को लेकर सख्त इंतजाम

चार जुलाई तक होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में परिषदीय शिक्षकों और शिक्षामित्रों के बीच भेदभाव एक बार फिर सामने आ गया है। विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से मंगलवार को यूपीटीईटी में शामिल हो रहे प्रदेशभर के 1.85 लाख शिक्षकों के लिए विशेष अवकाश की मंजूरी दी है, लेकिन इसी परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हजारों शिक्षामित्रों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

यह तब है जबकि बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की तरह ही शिक्षामित्रों को भी परीक्षा में शामिल होने की एनओसी (अनापत्ति) प्रमाणपत्र दिया है। पहले भी शिक्षामित्रों के साथ इस प्रकार की अनदेखी होती रही है। बेसिक शिक्षा विभाग पर जब शिक्षक भर्ती का दबाव बनता है तो वह छात्र शिक्षक अनुपात (पीटीआर) में शिक्षामित्रों को जोड़ते हुए पर्याप्त संख्या का दावा करता है। 1 प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के कंधे से कंधा मिलाकर पढ़ाने में भी शिक्षामित्र पीछे नहीं रहते, लेकिन कभी मानदेय तो कभी अवकाश व अन्य सुविधाओं के लेकर उन्हें निराशा हाथ लगती है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर के 1.43 शिक्षामित्रों में वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष. अश्वनी त्रिपाठी का कहना है कि शिक्षकों की तरह शिक्षामित्रों को भी यूपीटीईटी के लिए विशेष अवकाश मिलना चाहिए था।

साढ़े तीन हजार शिक्षक देंगे परीक्षा

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के यूपीटीईटी में शामिल होने के लिए संगमनगरी के साढ़े तीन हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों ने एनओसी ली है। तमाम शिक्षामित्र भी इसमें शामिल होने जा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय गढ़वा सैदाबाद के सुशीम कुनार मिश्रा का परीक्षा केंद्र टीडी कॉलेज जौनपुर, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर सैदाबाद के विनोद कुमार तिवारी का केंद्र उनानाथ इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट जौनपुर, प्राथमिक विद्यालय पूरे जुड़ई हंडिया के कृष्णकांत की परीक्षा जीजीआईसी कछवा बाजार मिर्जापुर में होनी है। प्राथमिक विद्यालय टासैयादर इंडिया की शिक्षामित्र सुनीता देवी का परीक्षा केंद्र संगम इंटरनेशनल स्कूल कटरा, मेदनीगंज प्रतापगढ़ में

पर्यवेक्षकों ने डाला डेरा

चार साल बाद होने जा रही परीक्षा में पंजीकृत 19,94,661 अभ्यर्थियों के लिए 60 जिलों में कुल 955 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगचनी के लिए व्यन आयोग से नामित पर्यवेक्षको सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस के साथ ही आयोग के सदस्यों ने जिलों में डेरा डाल दिया है। एसटीएफ से लेकर एलआईयू तक की टीमें सक्रिय है। दो जुलाई को 9:30 से 12 बजे तथा 2:30 से पांच राजे की दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा

एआई से करेंगे निगरानी

प्रयागराज, चार दिन पहले महाराष्ट्र टीईटी का पेपरलीक होने के बाद गुरुवार से शनिवार तक यूपीटीईटी के आयोजन को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार ने बुधवार को सभी 60 जिलों के कुल 955 परीक्षा केंद्रों पर तैयारी की समीक्षा की और तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों को एवं सभी अहम हिस्सों को एआई सीसीटीवी से आच्छादित कर जिले के कंट्रोल रूम तथा चयन आयोग में स्थापित अत्याधुनिक एआई कैमरों से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड

प्रयागराज। दो से चार जुलाई तक आयोजित होने वाली यूपीटीईटी 2026 परीक्षा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि मंडल कार्यालय में वार रूम स्थापित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है,

कमांड रूम से जोड़ा जा चुका है। आयोग के कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की कनेक्टिविटी का परीक्षण कर लिया गया है। चयन आयोग ने प्रत्येक जिले के लिए एक-एक सदस्य, सेवानिवृत्त आईएएस व रिटायर आईपीएस को प्रेक्षक के रूप में नामित कर भेजा है। सभी पर्यवेक्षकों ने बुधवार को ही अपने आवंटित जिले में पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर ली। शासन के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा उनकी निगरानी टीमें परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेगी।

रेलवे ने की विशेष ट्रेन संचालन की तैयारी

जबकि जरूरत पड़ने पर परीक्षा विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सहित प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलकर्मी, आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती की गई है। वहीं, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र सिंह ने बताया कि ऑन डिमांड बसों का संचालन होगा।

Leave a Comment