8th Pay Commission: 338% तक बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी, जानिए फिटमेंट फैक्टर और एरियर का पूरा गणित

8th Pay Commission: 338% तक बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी, जानिए फिटमेंट फैक्टर और एरियर का पूरा गणित

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हो रही हैं। करीब 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 8वें पे कमीशन की सिफारिशों के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी वजह से कर्मचारी संगठनों की नजरें अब आयोग की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

8वें वित्त आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था। आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। गठन के बाद से अब तक कई महत्वपूर्ण बैठकें हो चुकी हैं और आयोग अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों की राय भी ले रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन व्यवस्था को मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार बेहतर बनाना है।

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर और सैलरी बढ़ोतरी

8वें वेतन आयोग में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है। कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर की भूमिका सबसे अहम होती है। मौजूदा समय में फिटमेंट फैक्टर को लेकर 1.91 से 3.83 तक की संभावनाओं पर चर्चा चल रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर 8वें वेतन आयोग में बेसिक पे में करीब 92 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव आ सकता है। उदाहरण के तौर पर जिन कर्मचारियों का वर्तमान बेसिक पे 34,650 रुपये है, वह बढ़कर लगभग 68,940 रुपये तक पहुंच सकता है।

वहीं अगर फिटमेंट फैक्टर 4.38 तय किया जाता है तो लेवल-17 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में काफी बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। कुछ अनुमान के अनुसार यह बढ़ोतरी 338 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। हालांकि अंतिम फैसला 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही साफ होगा।

DA और DR में बदलाव की मांग

महंगाई भत्ता यानी DA और महंगाई राहत यानी DR भी कर्मचारियों की आय का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वर्तमान व्यवस्था में केंद्र सरकार साल में दो बार DA में संशोधन करती है। यह बढ़ोतरी महंगाई दर को ध्यान में रखते हुए की जाती है, जिससे कर्मचारियों की क्रय शक्ति बनी रहे।

कर्मचारी संगठनों की ओर से DA और DR की गणना के तरीके में बदलाव की मांग भी उठाई गई है। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलॉयीज फेडरेशन ने भी इस संबंध में अपनी मांग रखी है। उनका कहना है कि महंगाई के मौजूदा स्तर को देखते हुए गणना प्रणाली में सुधार किया जाना चाहिए।

8वें वेतन आयोग में कितना मिलेगा एरियर?

8वें वेतन आयोग के लागू होने को लेकर संभावना जताई जा रही है कि इसकी सिफारिशें 2027 के मध्य तक लागू हो सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को एरियर मिलने की उम्मीद रहेगी। यह एरियर 1 जनवरी 2026 से लेकर नए वेतनमान लागू होने की अवधि तक का हो सकता है।

कुछ अनुमानों के मुताबिक अगर फिटमेंट फैक्टर 1.92 रखा जाता है तो 24 महीने के एरियर की राशि कर्मचारियों के वेतन स्तर के अनुसार लगभग 2 लाख रुपये से 17 लाख रुपये तक हो सकती है। हालांकि एरियर की वास्तविक राशि कर्मचारी के वेतन स्तर, ग्रेड और अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।

8वें पे कमीशन की बैठकों का दौर जारी

8वें वेतन आयोग की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। अब तक दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में बैठकें हो चुकी हैं। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में भी बैठकें प्रस्तावित हैं।

इन बैठकों के माध्यम से कर्मचारियों, संगठनों और अन्य पक्षों की राय ली जा रही है ताकि वेतन व्यवस्था में सुधार को लेकर बेहतर सुझाव तैयार किए जा सकें।

Read more articles 

UPTET Admit Card 2026 Date: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड Link, कब, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

जनगणना मानदेय को लेकर बड़ा अपडेट: जिलों में पहुंची धनराशि, जल्द हो सकता है भुगतान

2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर TET को लेकर, नियुक्ति तिथि के अनुसार बदले नियम, किसे करना होगा TET और किसे नहीं?

Leave a Comment