Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये
Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते भारी गिरावट देखने को मिली है। जहां गोल्ड का रेट इस दौरान 6662 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया। वहीं, चांदी का रेट 22314 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हो गया है। बता दें, सोने और चांदी का रेट पिछले 4 हफ्तों से लगातार घट रहा है। आइए समझते हैं कि सोने और चांदी की कीमतों इस भारी भर भरकम गिरावट की वजह क्या है?
कितना है 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rates Today)
गुरुवार को इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 140022 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इससे पहले 22 जून को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 146664 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी तब से गुरुवार तक सोने का दाम 6662 रुपये प्रति गिर गया है। बता दें, शुक्रवार को मुहर्रम की छुट्टी की वजह से कीमतें जारी नहीं हुई थी।
चांदी का क्या चल रहा है दाम (Silver Price Today)
22 जून सोमवार को चांदी का रेट 237799 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहां, गुरुवार को घटकर दाम 215485 रुपये के स्तर पर आ गया। यानी कीमतों में 22314 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।
23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट? (Gold latest price)
इंडियन बुलियंस जैवलर्स की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट 139461 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 128260 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 105017 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 81913 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
क्यों गिर रहा है सोने का दाम (Why Gold prices falling)
मौजूदा समय में गोल्ड की कीमतों में गिरावट के पीछे दो बड़े कारण हैं। पहली वजह यूएस डॉलर की मजबूत स्थिति। निवेशक गोल्ड की जगह अधिक रिटर्न के लिए डॉलर की तरफ रुख कर रहे हैं। दूसरी तरफ फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका की वजह से भी सोने का दाम नीचे आया है। बता दें, जब-जब डॉलर इंडेक्स मजबूत होता है तब की स्थिति में सोने का रेट नीचे आ जाता है। शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का रेट 4000 डॉलर प्रति आउंस के ऊपर ही बना रहा।