विशेष TET में शिक्षामित्रों को शामिल करने की मांग, यूपी बीटीसी शिक्षक संघ ने उठाई आवाज

विशेष TET में शिक्षामित्रों को शामिल करने की मांग, यूपी बीटीसी शिक्षक संघ ने उठाई आवाज

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी (TET) में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने मांग की है कि शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली विशेष टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को भी मौका दिया जाए, ताकि वे भी इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।

उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में करीब 1.48 लाख शिक्षामित्र कार्यरत हैं। इनमें से 50 हजार से अधिक शिक्षामित्र टीईटी परीक्षा पास कर चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में शिक्षामित्र अभी टीईटी उत्तीर्ण नहीं हैं। संगठन का कहना है कि बाकी शिक्षामित्रों को भी विशेष टीईटी में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए।

 

विशेष टीईटी के आयोजन की तैयारी

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत करीब 1.86 लाख शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2028 तक टीईटी पास करना जरूरी बताया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष टीईटी परीक्षा आयोजित किए जाने की बात कही जा रही है।

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री संदीप दत्त ने मांग की है कि इस विशेष परीक्षा में शिक्षामित्रों को भी शामिल किया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से विद्यालयों में सेवाएं दे रहे शिक्षामित्रों को समान अवसर मिलना चाहिए।

शिक्षक संगठन का मानना है कि विशेष टीईटी में शिक्षामित्रों को शामिल करने से उन शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी जो अभी तक टीईटी पास नहीं कर पाए हैं। अब सभी की नजर इस मांग पर विभाग के निर्णय की ओर है।

Leave a Comment