21 जून को योग दिवस पर बच्चों के साथ योग करेंगे शिक्षक, लेकिन शिक्षकों के लिए यह शर्त।
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है। स्कूल खुलने के बाद अब एक बार फिर बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। सभी परिषदीय स्कूलों में 25 जून तक बच्चों का शिक्षण कार्य नहीं होगा।
निर्देश के अनुसार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में बच्चों के साथ शिक्षक योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 22 जून से 24 जून तक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया विद्यालय में उपस्थित रहकर जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे।
इस दौरान विद्यालयों में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं की तैयारी और आगामी शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने से जुड़े कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके बाद 25 जून से परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए नियमित शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा।
शाहजहांपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी जय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि मिले निर्देशों को लागू कर दिया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि विद्यालयों में व्यवस्था सही तरीके से पूरी की जा सके।
यह भी पढ़े।
24 जून तक बंद School समर वेकेशन का नया आदेश जारी, अब कब से कब तक रहेगी छुट्टी?
PM Kisan 23वीं किस्त जारी: किसानों के खाते में आए ₹2000, आधार कार्ड नंबर से ऐसे चेक करें स्टेटस