व्हाट्सएप ग्रुप में ब्राह्मण महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी शिक्षक निलंबित, सख्त कार्रवाई

व्हाट्सएप ग्रुप में ब्राह्मण महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी शिक्षक निलंबित, सख्त कार्रवाई

‎परतावल (महराजगंज)। ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में ब्राह्मण महिलाओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने से शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

‎जानकारी के अनुसार, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी परतावल की ओर से “एकेडमिक इंफो परतावल” नाम का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक और शिक्षक जुड़े हैं और इसके माध्यम से विभागीय जानकारी साझा की जाती है। इसी ग्रुप में बुधवार रात एक शिक्षक ने ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ अनुचित टिप्पणी कर दी।

‎इस टिप्पणी से न केवल शिक्षकों में आक्रोश बढ़ा बल्कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला बढ़ने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ श्यामदेउरवा थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं, बीएसए ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join