School closed:- भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, 27 जून तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय

School closed:- भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, 27 जून तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय

वाराणसी में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। भीषण तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी परिषदीय विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से जुड़े स्कूलों में 16 जून 2026 से 27 जून 2026 तक शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।

जारी निर्देश के अनुसार कक्षा प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय बंद रहेंगे। इस अवधि में बच्चों की स्कूल में उपस्थिति पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। गर्मी के कारण बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने सभी विद्यालयों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यदि कोई विद्यालय आदेश की अनदेखी करते हुए छात्रों को बुलाता है तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि जून महीने में तापमान लगातार बढ़ने से लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में अवकाश बढ़ाया गया है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं और बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें।

Leave a Comment