UP Weather Update: गोरखपुर-मेरठ समेत 52 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 7 डिग्री तक गिरेगा पारा

UP Weather Update: गोरखपुर-मेरठ समेत 52 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 7 डिग्री तक गिरेगा पारा

लखनऊ। राज्य में गुरुवार को भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। राजधानी में जहां सुबह से तेज धूप निकली, जिससे दिन का पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देवरिया में वज्रपात की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई।वहीं, गोरखपुर-मेरठ समेत 52 शहरों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। बरेली में बुधवार देर रात 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली और बारिश भी हुई। रामपुर, मुरादाबाद में भी बारिश हुई। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्री-मानसून जोर पकड़ेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार से 16 जून तक पूरब से पश्चिम के लगभग सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

20 जून तक मानसून आने की संभावना

इस दौरान अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई जिलों में ओलावृष्टि होने और पूर्वी यूपी के दो दर्जन से अधिक जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक प्रवेश करने की संभावना है। इसके बाद 10 दिन के भीतर राज्य के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि झांसी में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी राहत मिली।

Leave a Comment