UP Weather: हीटवेव तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा यूपी का मौसम
UP Weather: उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कुछ जिलों में उष्ण लहर (हीटवेव) का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। वहीं राज्य के अनेक हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार 09 जून से 10 जून की सुबह तक बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी सहित आसपास के क्षेत्रों में उष्ण लहर चलने की संभावना है।
इसी अवधि में प्रदेश के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों के अनेक जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, बरेली और पीलीभीत समेत अनेक जिले शामिल हैं।
इइन जिलों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन
मौसम केंद्र के अनुसार 10 जून से 11 जून की सुबह तक भी बुंदेलखंड और उससे सटे पूर्वांचल के जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मेरठ, आगरा, बरेली और शाहजहांपुर सहित कई जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
11 जून से 12 जून की सुबह तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों के अनेक जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
इन जिलों में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग ने आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में 11 जून को भी उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने सलाह दी है कि मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली गिरने की आशंका के समय विद्युत उपकरणों को अनप्लग कर दें और अनावश्यक यात्रा से बचें। तेज हवाओं के दौरान कच्चे मकानों, कमजोर संरचनाओं तथा खुले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
हीटवेव से ऐसे करें बचाव
उष्ण लहर को देखते हुए लोगों से दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में रहने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करने तथा हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनने की सलाह दी गई है। किसानों को शाम के समय हल्की सिंचाई कर खेतों में नमी बनाए रखने तथा पशुओं को छायादार स्थानों पर रखने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी नवीनतम चेतावनियों और पूर्वानुमानों पर नजर बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Read more
बड़ी राहत: सरकारी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 28 जून तक बढ़ीं
रिवर्ट होंगे बिना TET बने जूनियर शिक्षक? इन सवालों के जवाब नहीं
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना: फॉर्म भरने से पहले यह जरूरी, नहीं तो आवेदन में हो सकती है बड़ी गलती
1.86 लाख बेसिक शिक्षकों की विभागीय परीक्षा की तैयारी, CM योगी ने दिए निर्देश