जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी

जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी

प्रयागराज। जनगणना कार्य में लगाए गए परिषदीय विद्यालयों parishdiya vidyalaya के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लापरवाही पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) BSA अनिल कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा है कि जिले के 65 शिक्षक teacher व कर्मचारी अब तक अपना बस्ता प्राप्त कर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए हैं। इसे कार्य के प्रति उदासीनता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना गया है।

बीएसए BSA ने संबंधित शिक्षकों Teacher’s व कर्मचारियों को अंतिम अवसर देते हुए निर्देश दिया है कि वे 26 मई May को सुबह 10.30 बजे तक अनिवार्य रूप से बस्ता प्राप्त कर ड्यूटी Duty ग्रहण करें। अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ एफआईआर FIR दर्ज कराने के साथ विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

 

Leave a Comment