शिवकुमार शुक्ला ने पोस्ट के माध्यम से शिक्षामित्रों को दिया यह संदेश

शिवकुमार शुक्ला ने पोस्ट के माध्यम से शिक्षामित्रों को दिया यह संदेश

जो बीच राह में बैठ गए वह बैठे ही रह जाते हैं।।
जो लगातार चलते रहते निश्चित ही मंजिल पाते हैं ।।

आज संवाद से समाधान की यात्रा के कड़ी में संगठन के द्वारा माननीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया था और लगातार मांग पत्र दिया जा रहा था ।।

इस संबंध में एक और सुखद सूचना की ओर हम सब अग्रसर हैं माननीय मुख्यमंत्री जी से लखनऊ से विधान परिषद सदस्य इंजीनियरअवनीश सिंह जी ,,शिक्षक विधायक परम आदरणीय उमेश द्विवेदी जी की मुलाकात माननीय मुख्यमंत्री जी से हुई इस सुखद मुलाकात के सूत्रधार परम आदरणीय सम्माननीय विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा जी जिनसे हमारी परसों भी वार्ता हुई थी कल भी वार्ता हुई थी कल उन्होंने अपर मुख्य सचिव वेसिक से मिलकर भी बात किया था एक कमेटी की बैठक में ।।।

सब लोगों की मंत्रणा हुई और आज माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर के माननीय अवनीश सिंह जी,, माननीय उमेश द्विवेदी जी ने सभी शिक्षा मित्रोंकी ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई दिया मानदेय वृद्धि और कैशलेस ट्रांसफर जैसी व्यवस्था के लिए ,,साथ ही 62 वर्ष की सेवा विस्तार और 12 महीने का अनुरोध किया जिस पर संकेत मिला कि शीघ्र ही 62 वर्ष की सेवा विस्तार करने का प्रयास किया जाएगा।।।

जैसा कि माननीय अवनीश सिंह जी के द्वारा हमें फोन करके अवगत कराया गया हमने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।।।

शिक्षामित्र भाइयों बहनो से अनुरोध है कि लगातार हम लोग आपकी सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं आप सबका आभार है कि आप निरंतर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ का समर्थन कर रहे हैं हम अपने सभी पदाधिकारी साथियों का आभार व्यक्त करते हैं ।।

बड़ी ही धैर्य के साथ सभी लोगों ने सहयोग करने का काम किया है और इसी तरह हम सब लोग एक दूसरे के पूरक बने रहे जिसे शीघ्र ही शिक्षामित्रोकी सभी समस्याओं का समाधान हो ।।

आने वाले बैठक में बृहद प्रस्ताव पर चर्चा करके हम लोग शिक्षामित्र के स्थाईकरण पर काम करेंगे और मृतक शिक्षामित्र के परिजनों के जीवन यापन की व्यवस्था में सहयोगी कैसे बने इस पर भी चर्चा करेंगे और उस पर काम करेंगे।।

सहयोग आपका संघर्ष हमारा जीत सबकी सभी को धन्यवाद।।

आपका
शिव कुमार शुक्ला
प्रदेश अध्यक्ष
Uppsms

 

Leave a Comment