अपर परियोजना निदेशक के कोर्ट सम्बन्धी पत्र के क्रम में प्रदेश के सभी टेट सी टेट पास शिक्षा मित्र साथियों को सूचनार्थ

अपर परियोजना निदेशक के कोर्ट सम्बन्धी पत्र के क्रम में प्रदेश के सभी टेट सी टेट पास शिक्षा मित्र साथियों को सूचनार्थ

अपर परियोजना निदेशक महोदय जी का एक पत्र जारी हुआ है जो एक प्रत्यावेदन के क्रम में है। जिलों के BSA महोदय से टेट पास याचियों की संख्या हर जिले से मांगी गयी है तो इसको लेकर आप लोग बिल्कुल परेशान न हों , यह एक प्रत्यावेदन निस्तारण की प्रक्रिया है। इस पत्र के आधार पर कई गैंग सक्रिय होकर शिक्षामित्रों को याची बनने के लिए फोन कर रहे हैं। इस पर किसी भी शिक्षामित्र को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही शासन मे मिलकर जो होगा सभी टेट पास का होगा इस लिए आप लोग धैर्य बनाये रखे। हर कदम पर संगठन लगातार नजर बनाये हुए है।

कुछ दिन पूर्व चेक वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी को आप सभी ने सुना। उनके शब्दों को याद करिए, सामंजस्य से ही सब सम्भव है, न कि टकराव से।

आप सभी जानते हैं कि पूर्व में भी कई आर्डर कोर्ट से बहुत हो चुके हैं लेकिन उसका नतीजा कुछ नहीं निकला।

अभी विगत रविवार 17 मई को गोरखपुर में सुबह आठ बजे माननीय मुख्यमंत्री जी से व्यक्तिगत रूप से मै मिला था। हम सभी माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर सामंजस्य बनाकर ही कुछ प्राप्त कर सकते हैं। सभी टेट सी टेट शिक्षामित्र और जो टेट नहीं हैं, सभी के लिए अच्छी व्यवस्था हेतु लगातार प्रयास जारी है।

जनपद चंदौली के BSA महोदय द्वारा पत्र जारी कर जिले के सभी टेट सी टेट पास शिक्षामित्र की सूची मांगी गई है न कि केवल याची की।

 

अतः आप से सादर निवेदन है कि किसी भी प्रकार के अफवाह में न फंसे, जो भी टेट सी टेट शिक्षामित्र के सम्बन्ध में पत्र जारी हुए हैं, इतना विश्वास रखे कि जो भी होगा सभी का होगा, न कि सिर्फ याची का।

अतः आप सभी धैर्य बनाए रखें, आपका अहित नहीं होगा।

अभय कुमार सिंह

देवरिया

Leave a Comment