बिग ब्रेकिंग न्यूज: भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश के इस जिले में आज अवकाश घोषित,साहब का आदेश देखें

बिग ब्रेकिंग न्यूज: भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश के इस जिले में आज अवकाश घोषित,साहब का आदेश देखें

जनपद चित्रकूट में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) चित्रकूट द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 19 मई 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें 👉 ग्रीष्मकालीन गृहकार्य 2026-27 ☀️📚✨ कक्षा 1 से 8 तक का ग्रीष्मकालीन गृहकार्य— यहां से करें PDF डाउनलोड

ये भी पढ़ें 👉 परिषदीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2026 देखें व करें डाउनलोड

जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी चित्रकूट के निर्देशानुसार अगले 24 घंटों में जिले के कई स्थानों पर हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बीएसए द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी विद्यालयों पर लागू रहेगा।

आदेश की मुख्य बातें

  • कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
  • अवकाश की तारीख: 19 मई 2026
  • आदेश लागू: परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE एवं ICSE बोर्ड विद्यालय
  • कारण: भीषण गर्मी और हीट वेव की चेतावनी

Leave a Comment