बिग ब्रेकिंग न्यूज: 20 मई से 15 जून तक स्कूलों में रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश हुआ जारी, लेकिन कोई भी शिक्षक बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा

बिग ब्रेकिंग न्यूज: 20 मई से 15 जून तक स्कूलों में रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, आदेश हुआ जारी, लेकिन कोई भी शिक्षक बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा

चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चित्रकूट द्वारा ग्रीष्मावकाश को लेकर महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों में 20 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें 👉 UP के सरकारी मास्टरों के लिए आया एक और फरमान, योगी सरकार के निर्देश पर आदेश जारी

ये भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर: आज सुबह साढ़े नौ बजे योगी सरकार ने बुलाई कैबिनेट बैठक, बड़े फैसले होने की उम्मीद

कार्यालय आदेश में बताया गया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मावकाश निर्धारित किया गया है। साथ ही वर्तमान में जनगणना-2027 एवं अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं से जुड़े कार्यों को देखते हुए शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

बीएसए कार्यालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ग्रीष्मावकाश अवधि में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विभागीय कार्य नियमित रूप से संपादित करने होंगे। बिना सक्षम अनुमति के कोई भी शिक्षक अथवा कर्मचारी जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा। यदि किसी आवश्यक कार्य से बाहर जाना हो तो सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा तथा समय-समय पर कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा जारी इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

आदेश की प्रमुख बातें

  • 20 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मावकाश घोषित
  • आदेश कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू
  • परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड के विद्यालय शामिल
  • जनगणना-2027 और अन्य विभागीय कार्यों को देखते हुए निर्देश जारी
  • बिना अनुमति शिक्षक एवं कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे
  • समय-समय पर कार्यालय में उपस्थिति देनी होगी

किन अधिकारियों को भेजी गई प्रतिलिपि

इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी चित्रकूट, मुख्य विकास अधिकारी, सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

Leave a Comment